10.5 C
Dehradun
Sunday, February 1, 2026


Homeउत्तराखंडऋषिकेश-स्वामी नारायण घाट पर गंगा नदी में डूबा व्यक्ति, एसडीआरएफ टीम का...
spot_img

ऋषिकेश-स्वामी नारायण घाट पर गंगा नदी में डूबा व्यक्ति, एसडीआरएफ टीम का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

आज दिनांक 10 मई 2022 को एसडीआरएफ टीम को पुलिस चौकी ढालवाला से सूचना मिली कि स्वामी नारायण घाट पर एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

 

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से आरक्षी किशोर कुमार के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

 

गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति प्रवीणभाई उम्र 55 वर्ष निवासी आदर्श नगर सोसाइटी, सूरत गुजरात स्वामी नारायण आश्रम में गार्ड की नौकरी पर कार्यरत थे।आज प्रातः वह स्नान करने हेतु स्वामी नारायण घाट पर गए थे, जब गंगा नदी का बहाव अचानक बढ़ जाने के कारण वह नदी के तेज बहाव के साथ बह गए।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा स्वामी नारायण घाट से पशुलोक बैराज व आसपास गहन सर्चिंग की जा रही है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments