28.9 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


Homeउत्तराखंडलालकुआं में शराबखोरी पर पुलिस का "सर्जिकल स्ट्राइक" तीन दर्जन से ज्यादा...
spot_img

लालकुआं में शराबखोरी पर पुलिस का “सर्जिकल स्ट्राइक” तीन दर्जन से ज्यादा चालान—5 हजार जुर्माना, ढाबा-होटल संचालकों को कड़ी चेतावनी

लालकुआं में शराबखोरी पर पुलिस का “सर्जिकल स्ट्राइक” तीन दर्जन से ज्यादा चालान—5 हजार जुर्माना, ढाबा-होटल संचालकों को कड़ी चेतावनी।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं क्षेत्र में होटल-ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने-पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए जोरदार कार्रवाई की। कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल के निर्देशन में गठित स्पेशल टीम और लालकुआं कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक बृज मोहन राणा ने संयुक्त छापेमारी कर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।

अचानक चले इस अभियान में पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक लोगों के चालान काटे और करीब 5 हजार रुपये का नगद जुर्माना वसूला। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर शराब पीते मिले लोगों को मौके पर ही चेतावनी देते हुए कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने मेन बाजार, स्टेट बैंक के सामने, ट्रांसपोर्ट नगर, घोड़ानाला, वीआईपी गेट और कार रोड सहित कई संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की अचानक कार्रवाई से शराब पीने-पिलाने वालों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से खिसकते नजर आए।

अभियान का नेतृत्व कर रहे लालकुआं कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों, होटल और ढाबों में शराबखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी होटल या ढाबे में शराब पीने-पिलाने की शिकायत मिली तो संचालकों के खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल के निर्देशन में गठित स्पेशल टीम के इस संयुक्त अभियान में सब इंस्पेक्टर दीपा अधिकारी, सब इंस्पेक्टर दयानाथ सती, सब इंस्पेक्टर अंजू जेठी, सब इंस्पेक्टर प्रेम नेगी, हेड कांस्टेबल चन्द्र शेखर मल्होत्रा, कांस्टेबल कमल बिष्ट, आनंदपुरी, तरुण मेहता सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब पीने-पिलाने वालों में खौफ का माहौल बन गया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments