श्री शनि सेना सेवा समिति रजिस्टर्ड देहरादून की एक बैठक शिवाजी धर्मशाला में हुई… बैठक में समिति द्वारा अपने वार्षिक उत्सव भगवान श्री शनि देव जी के सोलवे विशाल जागरण व भंडारे से संबंधित विषयों पर हुई…. जिसमें राम कुमार गुप्ता जी (अध्यक्ष )ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष जागरण 30 अप्रैल 2022 दिन शनिवार व भंडारे का आयोजन 1 मई 2022 को शिवाजी धर्मशाला में किया जाएगा ।मीडिया प्रभारी मनमोहन जायसवाल ने बताया कि जागरण में बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी । बैठक में केवल पुंडीर ,श्रवण वर्मा, अनुराग गौड़ ,संजीव सिंघल, सतीश कश्यप ,ललित माटा,भारत अग्रवाल, सनी कंसल,दिनेश तिवारी, कुलदीप त्यागी, लोकेश सकलानी, नीरज सिंघल, महेंद्र मल्होत्रा, राजेश गुप्ता आदि समिति के सदस्य उपस्थित रहे



