24.8 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


Homeउत्तराखंडऋषिकेश- चीला बैराज, पूर्व से लापता चल रहे बच्चे का शव एसडीआरएफ...
spot_img

ऋषिकेश- चीला बैराज, पूर्व से लापता चल रहे बच्चे का शव एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।

दिनांक 03 अप्रैल 2022 को एसडीआरएफ टीम को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा सूचित कराया गया था कि एक युवक द्वारा अपने पुत्र के साथ गंगा नदी में आत्महत्या की गई है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था ,परन्तु दोनो का कोई सुराग नही मिल पाया था।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा विगत 11 दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

 

आज दिनांक 13 अप्रैल 2022 को एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालवाला द्वारा पुनः सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान उक्त बच्चे नाम राघव पुत्र अर्चित बंसल उम्र 03 वर्ष निवासी भरत विहार ऋषिकेश, के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

अर्चित बंसल उम्र 32 वर्ष निवासी भरत विहार ऋषिकेश अभी भी लापता है। जिसकी सर्चिंग एसडीआरएफ टीम द्वारा की जा रही है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments