12.1 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeउत्तराखंडविधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना
spot_img

विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना

नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत इंदिरा नगर में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया।

जनता से सीधा संवाद कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने साढ़े चार साल में उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गयी।इस दौरान अग्रवाल ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनपयोगी योजनाओं के बारे में बताते हुए लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की बात कही।उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा समुचित विकास किया गया है।उन्होंने कहा कि पेयजल के साथ ही स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।

इस अवसर पर नगर निगम पार्षद राजेंद्र बिष्ट ने क्षेत्र वासियों के संग विधानसभा अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र में कराये गये अभूतपूर्व कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर निगम पार्षद राजेंद्र बिष्ट, भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधान डीबीबीएस रावत, संजय बिष्ट, पूर्व पंचायत सदस्य लोकेश कुमार, जग्गी पवार, अखिलेश कुमार, दीपक सिंह, श्यामसुंदर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments