Homeउत्तराखंडज्योति प्रसाद गैरोला ने जारी किया विभागीय प्रगति प्रतिवेदन, चंपावत शीर्ष पर
spot_img

ज्योति प्रसाद गैरोला ने जारी किया विभागीय प्रगति प्रतिवेदन, चंपावत शीर्ष पर

आज दिनांक 28 मार्च 2026 को बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला जी के द्वारा विभागीय प्रगति प्रतिवेदन का फरवरी2026 माह का कृर्मिक प्रतिवेदन जारी किया गया।

माननीय उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने अवगत कराया की प्रत्येक महीने जिलों का कृर्मिक प्रतिवेदन जारी किया जाता है जिसमें प्रत्येक जिले के कार्य को दर्शाया जाता है पिछले कई माह से चंपावत जिला लगातार प्रथम स्थान पर बना रहा है मैं चंपावत जिले के जिला प्रशासनिक कर्मचारियों को बधाई देता हूं कि आपकी कार्यशैली के अनुसार चंपावत जिला फरवरी महीने में भी प्रथम स्थान पर रहा है एवं द्वितीय स्थान पर बागेश्वर तृतीय स्थान पर पिथौरागढ़ रहा है।
हमारी सरकार लगातार युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ रही है उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है मुख्यमंत्री जीके दिशा निर्देश अनुसार लगातार प्रत्येक विभाग अपने कार्य को कार्य कुशलता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं जहां एक और कई योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस को लाभ प्राप्त हो रहा है वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी उत्तराखंड राज्य के प्रत्येक व्यक्ति के विकास की ओर कार्य करने के लिए संकल्प सहित विकसित की ओर कार्य कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments