गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार देहरादून के तत्वावधान में 2023 का आरंभ दिन कथा -कीर्तन के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया l
प्रात: नितनेम के पश्चातभाई सिंह अमनदीप सिंह जी देहरादून वाले ने आसा दी वार का शब्द ” आगे सुख मेरे मीता पाछे आनंद प्रभ कीता ” का गायन किया एवं
हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह जी ने कथा करते हुए कहा कि आराम हुआ नया साल 2023 तब हमारे लिए नया होता है जब हम अपने बुरे विचार बुरे कर्म जो हम पिछले साल करते हैं इस साल अपने विचार अच्छे बनाएंगे कर्म अच्छे बनाएं समाज के लिए अछे कार्य करें और अपने जीवन के अंदर जरूर तब्दीली लाएं तब हमारे लिए यह साल सुखदाई होगा ।।
भाई गुरदियाल सिंह जी ने शब्द ” जिसके सिर ऊपर तू स्वामी सो दुख कैसा पावे, एवं परमेश्वर दीता बन्ना दुख रोग का डेरा पन्ना ,का गायन कर संगत को निहाल किया l सरदार गुरबख्श सिंह जी राजन, प्रधान एवं सरदार गुलज़ार सिंह जी महासचिव के द्वारा सारी साध संगत को नव वर्ष कि शुभकामनाएं दी।। भाई शमशेर सिंह जी ने सरबत के भले के लिए अरदास की।। स्टेज सकतर की सेवा निभाते हुए सरदार दविंदर सिंह भसीन जी ने संगतों को प्रतिदिन गुरुद्वारा आकर गुरु साहिब जी का आशीर्वाद लेने वेनती की कार्यक्रम के पश्चात संगत ने लंगर प्रशाद ग्रहण किया l
इस अवसर पर प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलज़ार सिंह,चरणजीत सिंह चन्नी, गुरप्रीत सिंह जी जोली, सतनाम सिंह,जसवंत सिंह स्पल,विजयपाल सिंह , जगमोहन सिंह जी आदि उपस्थित थे l



