20.6 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


Homeउत्तराखंडसंघर्ष रंग लाया: समाजसेवियों की मेहनत से हल्दुचौड़ सीएचसी को 85 लाख...
spot_img

संघर्ष रंग लाया: समाजसेवियों की मेहनत से हल्दुचौड़ सीएचसी को 85 लाख की आधुनिक मशीनें, अब यहीं होंगी अधिकांश जांचें

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दुचौड़ को लेकर लंबे समय से चल रहा समाजसेवियों का संघर्ष आखिरकार रंग ले आया है। क्षेत्र के समाजसेवी हेमंत सिंह गोनिया, गोविंद वल्लभ भट्ट, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सत्य प्रकाश रविदास और Manish Lohani के लगातार प्रयासों के चलते अस्पताल को बड़ी स्वास्थ्य सुविधा मिली है।

कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत Powergrid Teleservices Limited द्वारा लगभग 85 लाख रुपये की अत्याधुनिक मशीनें और चिकित्सा उपकरण अस्पताल को उपलब्ध कराए गए हैं, जो 9 तारीख को अस्पताल पहुंच चुके हैं। कंपनी के अनुसार करीब 20 लाख रुपये के और उपकरण भी जल्द पहुंचाए जाएंगे।

समाजसेवियों का कहना है कि विगत कई वर्षों से अस्पताल की सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा था। अस्पताल में कई आवश्यक पद खाली होने, मशीनें न होने और जांच सुविधाएं न मिलने के कारण क्षेत्र की जनता को छोटी-छोटी जांचों के लिए भी निजी लैब और दूर-दराज शहरों में जाना पड़ता था।

इस मुद्दे को समाजसेवियों ने शासन-प्रशासन के सामने कई बार उठाया और मामला Uttarakhand High Court तक भी पहुंचा, जहां जनहित याचिका के रूप में यह विषय अभी विचाराधीन है।

समाजसेवियों द्वारा लगातार कंपनियों और संस्थाओं से संपर्क कर अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप अब इतनी बड़ी स्वास्थ्य सुविधा क्षेत्र को मिली है।

अस्पताल में आई मशीनों में दंत चिकित्सा मशीन, आधुनिक लैब उपकरण और कई तरह की जांच करने वाली मशीनें शामिल हैं। इन उपकरणों के स्थापित होने के बाद अब मरीजों को दांत, पेट सहित कई अन्य प्रकार की जांचों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि अधिकतर जांचें इसी अस्पताल में उपलब्ध हो सकेंगी।

समाजसेवी हेमंत सिंह गोनिया और उनके साथियों ने कहा कि यह अस्पताल क्षेत्र की हजारों लोगों की जीवनरेखा है और इसे बेहतर बनाने के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कंपनी और उसके अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से गरीब और ग्रामीण मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

नई मशीनों और उपकरणों के अस्पताल पहुंचने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समाजसेवियों की लगातार मेहनत और संघर्ष के कारण ही आज हल्दुचौड़ अस्पताल को इतनी बड़ी स्वास्थ्य सुविधा मिल पाई है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments