16.9 C
Dehradun
Sunday, March 23, 2025
Advertisement
Homeउत्तराखंडदेहरादून में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन पुतला दहन

देहरादून में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन पुतला दहन

देहरादून: रसोई गैस के मूल्यों में भारी वृद्धि के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज प्रातः कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लूपुर चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार व त्रिवेंद्र सरकार का पुतला दहन किया व तत्पश्चात चौराहे पर सभा कर केंद्र व राज्य की भाजापा सरकारों पर जोरदार हमला किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि दनिया में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस की कीमतें बेतहाशा बड़ा कर देश की महिलाओं की रसोई पर सीधा हमला करने का दुस्साहस किया है जिसे मातृशक्ति बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पेट्रोल डीजल महंगा किया लोगों ने बर्दाश्त कर लिया, मोदी जी ने अनाज महंगा किया सब्ज़ियां महंगी की तब भी लोगों ने सहन कर लिया पर परंतु अब मोदी जी ने रसोई गैस महंगी कर जब अपनी यह मंशा जाहिर की कि माता बहनों की रसोई में चूल्हा ही ना जले तो अब या नाकाबिले बर्दास्त है और मातृशक्ति की रसोई पर मोदी जी की इस सर्जिकल स्ट्राइक का बदला देश की जनता मोदी जी व उनके दल की राज्य सरकारों की विदाई कर लेंगे।उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष व प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा। धस्माना ने कहा कांग्रेस जनता की परेशानियों के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष कर रही है और अब उत्तराखंड की जनता राज्य से बीजीपी सरकार की विदाई का मन बना चुकी है और 2022 में प्रदेश में प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विजय हासिल करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव मंजू त्रिपाठी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीदेवसुमं नगर व ब्लॉक कांवली के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व अल्ताफ अहमद,पार्षद संगीता गुप्ता ,पार्षद जितेंद्र तनेजा, महेश जोशी,पूर्व पार्षद ललित भद्री,पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर,युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गौतम सोनकर,अल्प संख्यक अध्यक्ष कैंट रवीश जमाल,अमीचंद सोनकर,आदर्श सूद,सन्नी धीमान, अनीता दास,घनश्याम वर्मा,अनुराग गुप्ता, बिमलेश,संजय भारती, मेहमूदन,सोनू काज़ी, वीरेश शर्मा, अवधेश,प्रताप असवाल, कथिरिया,गगन,शराफत, जसविंदर सिंह,अशोक , राजेन्द्र सिंह लोंगिया,अजय यादव,अनुज दत्त शर्मा,मोहमद शाहिद, मेहताब,सुशीला, कासिफ, प्रियांशु गौड़, बीपी भटाराई,डॉक्टर दीपक बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments