13.2 C
Dehradun
Thursday, December 7, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडभाजपा की राष्ट्रीय सह प्रभारी रेखा वर्मा ने महिलाओं के साथ एक...
spot_img

भाजपा की राष्ट्रीय सह प्रभारी रेखा वर्मा ने महिलाओं के साथ एक परिचय बैठक ली

आज महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट् के नेतृत्व में महिला मोर्चा के महानगर पदाधिकारी गण सदस्य मंडल अध्यक्ष व महानगर में रहने वाले प्रदेश के पदाधिकारी गणो की प्रदेश कार्यालय में भाजपा की राष्ट्रीय सह प्रभारी रेखा वर्मा ने महिलाओं के साथ एक परिचय बैठक ली जिसमें उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि उत्तराखंड में महिलाएं महिला सशक्तिकरण की मिसाल है जो अपने पारिवारिक दायित्वों के साथ ही अपने खेत खलियान पशुपालन आदि से भी जुड़े हैं और उत्तराखंड निर्माण में मातृशक्ति का अहम योगदान रहा है भारतीय जनता पार्टी में जिस प्रकार महिलाएं बढ़-चढ़कर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में लगी हैं वह निश्चित ही अन्य प्रदेशों के लिए मिसाल बनना चाहिए आज पंचायतों और नगर पालिका व निगमों में 50% महिला जनप्रतिनिधि हैं यह गर्व करने योग्य बात है 13 में से 9 जिला पंचायत अध्यक्ष महिलाएं हैं इसको देखकर लगता है कि निश्चित ही महिला सशक्तिकरण की ओर यह प्रदेश बढ़ रहा है और संगठन को और कैसे मजबूत किया जाए उस पर विचार रखा उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिलाएं संगठित होकर बहुत अच्छा काम कर रही हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ जी उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया डॉक्टर बबीता सहोत्रा महानगर महामंत्री सुमन सिंह पुष्पा बड़थ्वाल मंडल अध्यक्ष सविता पवार गीता पुरोहित अर्चना थपलियाल अनीता मल्होत्रा शोभा रावत निशा शर्मा अनु शर्मा अंकिता शर्मा नैना राणा शुभान्ति उपाध्याय आदि कई लोग उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments