26.2 C
Dehradun
Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखंडविधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना जन्मदिन सादगी पूर्वक मनाया

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना जन्मदिन सादगी पूर्वक मनाया

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण आज अपना जन्मदिन सादगी पूर्वक मनाया। अग्रवाल में भजनगढ़ स्थित कुष्ठ रोग आश्रम में पहुंचकर कुष्ठ रोगियों को फल, राशन सामग्री एवं मास्क, सैनिटाइजर वितरित किए।वही अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधे भी रोपित किए।
विधानसभा अध्यक्ष ने निर्णय लिया था कि वह अपना जन्मदिन सादगी पूर्वक मनायेंगे जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान भी किया था कि वह कोई भी फ़्लेक्स एवं हार्डिंग ना लगाएं।विधानसभा अध्यक्ष के आह्वाहन पर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया साथ ही ऋषिकेश मंडल में युवाओं के द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।श्री अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद एवं स्नेह हमेशा उन्हें मिलता रहा है।
इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, मंडल महामंत्री सुमित पवार, सभासद सुभाष चौहान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप शर्मा, प्रभात उनियाल, संजय बहुगुणा, मंजीत डबराल, आदित्य बिजलवान, राहुल भट्ट, किशोर शर्मा, पार्षद शिव कुमार गौतम, ऋषि राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular

Recent Comments