Homeउत्तराखंडपर्यावरण संरक्षण को लेकर इस हरेला प्रदेश भर में 01 लाख पीपल...

पर्यावरण संरक्षण को लेकर इस हरेला प्रदेश भर में 01 लाख पीपल एवं बरगद के वृक्षों को रोपने का लक्ष्य: पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार रोड, देहरादून स्थित एक स्थानीय वेडिंग प्वाइंट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा आयोजित हरेला पर्व पर वृक्षदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री ने विधायकगणों एवं जनप्रतिनिधियों को वृक्ष दान किए। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए कहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए हरेला पर्व के अवसर पर सभी को वृक्षारोपण करने का संकल्प लेना होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरणीय सन्तुलन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भविष्य की चिंता को देखते हुए “एक व्यक्ति-एक वृक्ष” का हमें संकल्प लेना होगा उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में पर्यावरण से होने वाले नुकसान को हम जेल नहीं पाएंगे और आज पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सब को आगे आना होगा। किस प्रकार से दिन प्रतिदिन पर्यावरण दूषित हो रहा है यह चिंता का विषय है और यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को अच्छा वातावरण दें। उन्होंने कहा कि अच्छे वातावरण के लिए पर्यावरण का स्वस्थ और सुरक्षित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को किस प्रकार से हमें स्वस्थ व सुरक्षित रखना है यह व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण से संभव है।

पूर्व सीएम ने कहा है कि सबको अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि 5 जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस पर उनके द्वारा यह संकल्प लिया गया कि हम ऐसे वृक्षों का रोपण करेंगे जो दीर्घ काल तक जीवित रहते हैं जिम में मुख्यतः पीपल व बरगद के वृक्ष शामिल होते हैं। उन्होंने कहा है कि इस हरेला हमारा लक्ष्य पूरे प्रदेश भर में 01 लाख पीपल वह बरगद के वृक्षों को रोपने का है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पीपल और बरगद बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पीपल एवं बरगद के अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर हमें ध्यान देना होगा तथा अन्य को भी प्रेरित करना होगा।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुण्डीर, खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट के अलावा जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments