22.2 C
Dehradun
Saturday, September 7, 2024
Homeउत्तराखंडविभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का सम्मान किया गया

विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का सम्मान किया गया

प्रेमचंद अग्रवाल के विधानसभा अध्यक्ष के रूप में 4 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का सम्मान किया गया एवं अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडलों के पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं उनका माल्यार्पण कर अपनी शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भी सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, महामंत्री सुरेंद्र सिंह सुमन, महिला मोर्चा रजनी बिष्ट, श्यामपुर मंडल गणेश रावत, लक्ष्मी गुरंग, सतपाल सैनी, जसविंदर राणा, देवेंद्र नेगी, सोबन सिंह कैंतूरा, दिनेश पयाल, प्रशांत चमोली, प्रदीप धस्माना, इंद्र कुमार गोदवानी, दिनेश सती, कुसुम कंडवाल, शिव कुमार गौतम. सुमित पवार, संजीव पाल, प्रदीप कोहली, संदीप खुराना, पंकज गुप्ता, राजेंद्र पांडे, सोवन सिंह थलवाल राकेश अग्रवाल नितिन सक्सेना महामंत्री सुदेश कंडवाल, समा पवार, सत्येंद्र धामंदा, नारायण दास कुंदनानी, अनीता तिवारी, सुनीता नौटियाल, अनीता प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द जी की चार वर्षों की विधान सभा में उपलब्धियाॅं:-

ऽ विधान सभा अध्यक्ष के रूप में पहली बार संस्कृत भाषा में शपथ ली गयी।

ऽ विधान सभा भवन में सभी माननीय मंत्रीगणों, अधिकारियों आदि की नाम पट्टिकाएं हिन्दी और देववाणी संस्कृत में भी लिखवाई गयी।

ऽ विधान सभा में विधायकों की ‘संस्कृत उन्नयन समिति’ का गठन।

ऽ पहली बार विधान सभा अध्यक्ष द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण विधान सभा परिसर में ध्वाजारोहण।

ऽ विधान सभा में महिला कार्मिकों के लिये निःशुल्क जूडो-कराटे का प्रशिक्षण।

ऽ 04 मार्च, 2020 को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा आपके ही विधान सभा अध्यक्ष के कार्यकाल में हुई।

ऽ डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी के विधान सभा परिसर चित्र लगवाये गये।

ऽ तम्बाकू के सेवन से होने वाली क्षति पर ‘अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस’ पर संगोष्ठियों का आयोजन व विधान सभा भवन में ध्रूमपान पूर्णतः निषेध।

ऽ ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर पौधारोपण।

ऽ विधान सभा के इतिहास में रात्रि 11ः50 मि0 तक विधानसभा सत्र के सफल संचालन का कीर्तिमान।

ऽ उत्तराखण्ड में पहली बार भारत के विधायी पीठासीन अधिकारियों के अभूतपूर्व सम्मेलन का आयोजन।

ऽ विधान सभा सत्र में अब तक 24 बार सभी प्रश्न उत्तरित हुए।

ऽ विधान सभा परिसर में 101 फीट तिरंगे का स्थापन।

ऽ विधान सभा की बाहरी दीवार पर नंदा राजजात के भित्ति चित्र का लोकार्पण।

ऽ राज्य स्थापना दिवस पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों एवं महिला आंदोलनकारियों का सम्मान।

ऽ प्रत्येक माह की 21 तारीख को योग कार्यक्रम का आयोजन।

ऽ गीष्मकालीन राजधानी की घोषणा के एक वर्ष बाद भराड़ीसैंण में भव्य सांस्कृतिक एवं दीपोत्सव कार्यक्रम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular

Recent Comments