देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम फिर दिल्ली रवाना हो रहे हैं।
दिल्ली में वह उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट करेंगे। वह शुक्रवार को वापस देहरादून लौटेंगे।
मुख्यमंत्री दो दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर दिल्ली से दून लौटे थे।
मुख्यमंत्री धामी आज फिर दिल्ली जाएंगे
