26.2 C
Dehradun
Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखंडकांग्रेस ने अखबार वितरण कर्मवीरों को राशन वितरित किया

कांग्रेस ने अखबार वितरण कर्मवीरों को राशन वितरित किया

प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रभावित आमजन के साथ कांग्रेस सहयोगात्मक भूमिका में खड़ी है। महानगर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में अखबार वितरण कर्मवीरों को राशन वितरण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को स्वास्थ्य सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसीलिए उत्तराखंड प्रदेश में भी आज कई जिलों व महानगरों में कांग्रेस कार्यकत्र्ता रक्तदान कर रहे हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लाल चाँद शर्मा ने कहा कि इस सप्ताह कांग्रेस कार्यकर्त्ता रक्तदान के अतिरिक्त जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, राशन वितरण के साथ-साथ अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लगातार काम करेंगे। कांग्रेस परिवार की ओर से निश्शुल्क एंबुलेंस व्यवस्था भी दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular

Recent Comments