24.5 C
Dehradun
Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखंडकांग्रेस ने जरूरतमंदों को बटा राशन

कांग्रेस ने जरूरतमंदों को बटा राशन

कांग्रेसजनों द्वारा जरूरत मंद परिवारों को कोरोना काल में पहुंचाई जा रही सहायता के तहत आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह नेगी के सहयोग से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पथरियापीर बद्रीनाथ चैक, किशन नगर एवं वार्ड नं0 2 विजयपुर में श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर के पास जरूरतमंद परिवारों को राशन किट एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब जनता के साथ खडी रही है तथा इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी में लगातार जनता के बीच पहुंचकर जरूरतमंदों को निरंतर सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि डेढ वर्ष के पूरे कोरोना काल में भी कांग्रेसजनों ने आम जरूरतमंद गरीब एवं असहायजनों तक यथा संभव सहायता पहुंचाई है।
श्री प्रीतम सिंह ने भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकारें कोरोना महामारी में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। कोरोना काल में मंहगाई अपने चरम पर है परन्तु भाजपा सरकारों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं तथा इसके कारण आम जरूरत की चीजों के दाम भी दुगने-तिगुने हो चुके हैं। गरीब आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड रहा है। टीकाकरण का दंभ भरने वाली भाजपा के राज में दोहरे मापदण्ड अपनाये जा रहे हैं। निजी चिकित्सालयों में टीका उपलब्ध है परन्तु सरकार के हाथ खाली हैं। श्री प्रीतम सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस संकट की घडी में उन्होंने जनता के कंधे से कंधा मिलाकर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचा कर कांग्रेस पार्टी की परम्परा का निर्वहन किया है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजया सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आर्येन्द्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, विनोद चन्दोला, अनिल नेगी, सुनय गोयल, डाॅ0 प्रतिमा सिह, रमेश बुटोला, श्रवण कुमार राजौरिया, सुरेश पटेल, सुनील अग्रवाल, राजेन्द्र बघेल, निखिल कुमार, सुन्दर सिंह पुण्डीर, संजय कनौजिया, पृथ्वी सिंह नेगी, दीप बोहरा, कोमल बोहरा, पीयूष जोशी, पार्षद रमेश बुटोला, स्वाति नेगी, विकास चौहान, राजन चैधरी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular

Recent Comments