22.2 C
Dehradun
Saturday, September 7, 2024
Homeउत्तराखंडकांग्रेस ने दिया नगर निगम में धरना

कांग्रेस ने दिया नगर निगम में धरना

देहरादून महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नगर निगम क्षेत्र मे बढे हुए भवन कर एवं कमर्शियल कर को लेकर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में देहरादून नगर निगम का घेराव करते हुए भवन कर जमा करने के आदेश वापस लिये जाने की मांग की।
प्रदर्शन के साथ नगर निगम आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेसजनों ने कहा कि 2018 में भाजपा सरकार द्वारा नगर निगम देहरादून में 40 नये वार्डो को शामिल किया गया था जो कि पहले ग्रामसभायें थी तब ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामसभाओं को नगर निगम में शामिल करने का विरोध किया गया था। परन्तु उस समय भाजपा सरकार द्वारा जनता को यह आष्वासन दिया गया था कि 10 वर्षो तक नवगठित वार्डो से किसी भी प्रकार का कर नही लिया जायेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक दिनेष अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक नये वार्डो से कर नही लिया गया है और भाजपा के नगर निगम चुनाव घोषणापत्र में भी 10 वर्ष तक कोई कर न लगाने की घोषणा की गई थी। परन्तु इस वर्ष 2021 में 40 बढे हुए वार्डो की जनता को नगर निगम द्वारा नोटिस दिये जा रहे हैं कि पिछले 2 वर्षो का कर शीघ्र जमा करा दें तथा ऐसा न करने की स्थिति मे चारगुना कर की वसूली की जायेगी। नगर निगम के इसतुगल की फरमान से नगर निगम क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
लालचन्द शर्मा ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के नये वार्डो में सभी कर्मचारियों को बराबर कार्य आंवटित किये जाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि स्थानीय जनता से जबरन कर वसूली के आदेष तत्काल वापस लिये जांय तथा नगर निगम से जुडे नये वार्डों में अगले 10 वर्ष तक भवन कर में छूट का प्रावधान किया जाय।
कार्यक्रम में उपस्थित:- राजकुमार, डाॅ0 आर0पी0 रतूडी, विजेन्द्र पाल, कोमल बोरा, सविता सोनकर, सुमित्रा ध्यानी, रीता रानी, अमृता कौशल, दीप बोरा, गोरव चौधरी, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, पार्षद अमित भंडारी, रमेश कुमार मंगू, अनिल उनियाल राजेष परमार, मोहन गुरूगं, सागर लामा, अर्जुन सोनकर, महेन्द्र रावत, इलियास अंसारी, मामचन्द, निखिल कुमार, जाहिद अंसारी, राजेष मल्ल, रमेष बुटोला रम्मू, राहुल रोबिन पंवार, मोहित शर्मा, गणेष डण्डरियाल, अनुप कपूर, प्रियांष छाबडा, सुनिल बांगा, शेखर कपूर, नागेष रतूडी, आषु रतूडी, जितेन्द्र बडथवाल, सूरत सिंह नेगी, कमरखान ताबी, जगदीष धीमान, प्रकाष जोषी, सुभाष धस्माना, नौशाद, अनुराग गुप्ता, संगीता गुप्ता, सागर बिष्ट, राहुल खरोला, मुकेश सोनकर, विकास नेगी, सोमप्रकाष बाल्मिकि, धनबहादुर, रामकुमार, अनिल राणा, शेखर कपूर, सर्वानन्द भारद्वाज विरेन्द्र नेगी, गौतम सिद्धार्थ वर्मा, रघुवीर सिंह राणा, केषर चमोली, निलेष उपाध्याय प्रमोद कपरवाण शास्त्री, विकासपाल, गुलसन आदि मोजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular

Recent Comments