25.2 C
Dehradun
Thursday, October 17, 2024
Homeउत्तराखंडसक्रिय सदस्य अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला आयोजित की गई।

सक्रिय सदस्य अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला आयोजित की गई।

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर सक्रिय सदस्य अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्य वक्ता एवं सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय संगठन पर्व सदस्य अभियान चलाया जा रहा है 2 सितंबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रथम सदस्य बनते हुए कार्यक्रम की शुभारंभ हुआ और प्रदेश में 3 सितंबर को यह अभियान मुख्यमंत्री की सदस्यता के साथ प्रारंभ हुआ आज प्रत्येक कार्यकर्ता के द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग में जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है महानगर के द्वारा कई पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों पार्षदों के द्वारा सक्रिय सदस्य की भूमिका निभाते हुए भारतीय जनता पार्टी के दो लाख से अधिक से सदस्य बन चुके हैं। हमारा कार्यकर्ता लगातार भाजपा सरकार की नीतियों के माध्यम से सदस्य बनने में जुटा है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर देहरादून प्रभारी प्रभारी सदस्यता अभियान कुलदीप कुमार के द्वारा कार्यशाला में सक्रिय सदस्यों की समाज में क्या भूमिका हो इस पर विस्तृत चर्चा की संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता भी की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह समय सीमा के अंतराल भारतीय जनता पार्टी का प्रारंभिक सदस्य से लेकर सक्रिय सदस्यता की भूमिका किस प्रकार निभाए इसके लिए कार्यकर्ताओं को सदस्यता फार्म के माध्यम से जनता के बीच में जाकर सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करनी है। हम लोग सदस्यता के माध्यम से इतिहास बनाने की ओर बढ़ रहे हैं अभी तक भारतीय जनता पार्टी के 8 करोड़ से अधिक सदस्य बन चुके हैं उत्तराखंड राज्य में भारतीय जनता पार्टी के 17 लाख 50 हजार से अधिक सदस्य बन चुके हैं। हम लोगों ने पिछले दिनों विशेष सदस्यता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक मंडल के बूथों तक जाकर समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा भी सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी है और हम सभी इसके कार्यकर्ता हैं भारतीय जनता पार्टी समय के अनुसार अपनी सदस्यता करती है हम कार्यकर्ताओं की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को भाजपा का सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य की भूमिका निभाएं और पार्टी को पुनः राष्ट्र की नंबर वन पार्टी बनकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के साथ आगे बढे।

कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजनदास रायपुर विधायक उमेश शर्मा कोउ कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा दर्जाधारी मंत्री विनोद उनियाल मधु भट्ट रविंद्र वाल्मीकि विनय गोयल संध्या थापा सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल सुनील शर्मा संतोष बबीता सलहोत्रा संदीप मुखर्जी संकेत नौटियाल देवेंद्र पाल मोटी राजेश कंबोज प्रदीप कुमार आशीष शर्मा राजेश बडोनी मनीष पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments