Homeउत्तराखंडमंत्री गणेश जोशी व मेयर सुनील उनियाल गामा ने बकराल वाला एवं...

मंत्री गणेश जोशी व मेयर सुनील उनियाल गामा ने बकराल वाला एवं डोभालवाला को जोड़ने वाले पुल का किया शिलान्यास

मेयर सुनील उनियाल गामा ने बकरालवाला एवं डोभालवाला को आपस में जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास किया।

ज्ञातव्य रहे कि विगत महीने में भारी वर्षा से उक्त पुल को काफी नुकसान पहुंचा था, जिस पर नगर निगम ने जनता की आवाजाही को समय से पहले ही अवरुद्ध करवा दिया था, जिससे कि सामान्य जनमानस को कोई भी नुकसान ना पहुंचे। विगत महीने ही मेयर सुनील उनियाल गामा ने नगर निगम के सिविल इंजीनियरों को उक्त पुल के नव निर्माण हेतु शीघ्र अति शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने को कहा था। प्रस्ताव एवं अन्य सभी फॉर्मेलिटीज के संपूर्ण होने के साथ ही मेयर सुनील उनियाल गाम ने नए सिरे से पुल नव-निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया।

 

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि नगर निगम सदैव ही संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ नगर वासियों की सेवा में तत्पर रहता है, इसी क्रम में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है की उक्त पुल का निर्माण समय बद्ध तरीके से पूर्ण हो एवं निर्माण सामग्री में किसी भी प्रकार का कंप्रोमाइज ना किया जाए।

 

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले महीनों में पुल निर्माण कार्य संपूर्ण होने के पश्चात पुल को सामान्य जनता हेतु समर्पित किया जाएगा।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , विधायक खजान दास, अधिशासी अभियंता नगर निगम अनुपम भटनागर , पार्षद रमेश बुटोला पार्षद डॉ विजेंद्र पाल जी एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments