17.8 C
Dehradun
Thursday, February 19, 2026


Homeउत्तराखंडमहाराणा प्रताप जी की जयंती के उपलक्ष में आज मोहित नगर के...
spot_img

महाराणा प्रताप जी की जयंती के उपलक्ष में आज मोहित नगर के छेत्र में लोहे की जालियों से जकड़े कई पेड़ों को मुक्त कराया

महाराणा प्रताप जी की जयंती के उपलक्ष में आज मोहित नगर के छेत्र में लोहे की जालियों से जकड़े कई पेड़ों को मुक्त कराया गया, श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया की उनकी समिति कई सालों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं, इसी के तहत आज मोहित नगर में पांच पेड़ों को लोहे के ट्री गार्ड से मुक्त कराया गया , और कई पेड़ों की जड़ों को सीमेंट से ढक दिया गया है (जो कि अगर समय से पेड़ों से ट्री गार्ड और सीमेंट को नहीं हटाया जाता तो वह बड़े होने पर ट्री गार्ड में ही जकड़े जाते हैं और कुछ समय बाद सूखने लगते हैं) श्री महाकाल सेवा समिति की मुहिम कई कॉलोनियों में सक्सेस रही, जिन क्षेत्रों में भी ट्री गार्ड से पेड़ों को मुक्त कराया गया है उन सभी क्षेत्र वासियों ने बताया कि वह पेड़ अब पहले से अच्छे घने हो रहे हैं और देखने में भी सुंदर लग रहे हैं , इस मुहिम में समिति के बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, हेमराज अरोड़ा, डॉ नितिन अग्रवाल, गौरव जैन, आयुष जैन, राहुल माटा,अंकुर मल्होत्रा, कृतिका राणा, अनुष्का राणा और छेत्रवासी केशर सिंह रावत, दीपक कुमार निमरनिया, , राहुल कुमार, छोटेलाल मौर्य उमेश भट्ट, राजेश आनंद ने अपनी सेवाएं दी



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments