महानगर कार्यालय मे महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल उपस्थित रहे.. बैठक में कुंदन लटवाल जी ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए सर्व प्रथम सभी को युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई शुभकामनाएं दीं अध्यक्ष ने कहा कि आज जो निर्णय पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बना कर भारतीय जनता पार्टी ने लिया है ये स्वागत योग्य है क्योंकि इस निर्णय से यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करती है और इस फैसले से उत्तराखंड के समस्त युवाओं में उत्साह की लहर है और प्रदेश का हर युवा अपने आप में पुष्कर सिंह धामी जी को महसुस कर रहा है साथ ही अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले दिनों में होने वाले युवा मोर्चा के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया…
इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने भी सर्व प्रथम सभी कार्यकर्ताओं को युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दीं साथ ही उन्होंने कहा कि आज की इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जो हमे दिशा निर्देश दिए गए हैं हम सभी कार्यकर्ता उन सभी दिशा निर्देशों का पालन करेंगे.
बैठक के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर मिष्ठान वितरण किया गया
बैठक में प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरज पंत,प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी,प्रदेश प्रवक्ता आशीष रावत, अंजलि, विवेक जैन, शंकर रावत, कुलदीप पंत, अक्षय जैन ,साक्षी शंकर, तरुण जैन,आशीष शर्मा, शुभम जैन, समीर, शुभम रावत, सौरभ, दीपक सोनकर, दीपक राणा, मयंक गर्ग एवं सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे…