13.3 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


Homeउत्तराखंडअध्यक्ष विधानसभा रहते हुए बाबा साहेब के चित्र को विधानसभा के प्रत्येक...
spot_img

अध्यक्ष विधानसभा रहते हुए बाबा साहेब के चित्र को विधानसभा के प्रत्येक कार्यालय में लगवाने के काम हुआ।

अखिल भारतीय सर्वजन श्रमिक कल्याण समिति की ओर से संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल जी पहुंचे।

 

 

चंद्रेश्वर नगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहेब  के प्रति उनका शुरू से ही लगाव है, उनकी सोच दूरगामी थी। वह समतामूलक समाज के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य करते रहे। उन्होंने भारत के लोगों को एक ऐसा संविधान दिया, जो आज भी हम सभी का सर्वश्रेष्ठ मार्ग दर्शक है। उनकी जयंती को पर्व के रूप मनाना हमारा सौभाग्य है।

 

 

अग्रवाल ने कहा कि उनके अध्यक्ष विधानसभा रहते हुए बाबा साहेब के चित्र को विधानसभा के प्रत्येक कार्यालय में लगवाने के काम हुआ। इसके बाद पूरे प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में भी यह कार्य शुरू हुआ।

 

 

अग्रवाल ने कहा कि देश में जातिवाद समाप्त हो, सभी को सामाजिक समानता के अवसर उपलब्ध हो, यह बाबा साहब का सपना था। आज आवश्यकता है उनके संघर्षों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की।

 

 

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रेमनाथ राव, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, सुरेंद्र मोघा, कपिल गुप्ता, कविता शाह, आशुतोष शर्मा, राम अवतार, बृज मोहन राजभर, महेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार, आशा भण्डारी, दिनेश, त्रिभुवन प्रसाद आदि समिति के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन सती शरण ने किया।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments