13.8 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeउत्तराखंडसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ का उत्तराखंड पहुंचने...
spot_img

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ का उत्तराखंड पहुंचने पर किया स्वागत

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज जीटीएस हेलीपेड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड आगमन पर उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

विदित है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे है। यहां रक्षा मंत्री देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और उसके बाद बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयादशमी मनाएंगे और सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। वहीं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे हमेशा आगे रहते है उनके आगमन से निश्चित रूप से हमारे वीर जांबाज जवानों का मनोबल बढ़ेगा।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments