14.8 C
Dehradun
Wednesday, February 11, 2026


Homeउत्तराखंडबापू ग्राम के क्षेत्रवासियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार...
spot_img

बापू ग्राम के क्षेत्रवासियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया

बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आज बीस बीघा, बापू ग्राम के क्षेत्रवासियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक प्रेम चंद अग्रवाल के वर्तमान कार्यकाल में 4 साल के अंतर्गत बीस बीघा में किये गये विभिन्न विकास कार्यों को लेकर का उनका आभार व्यक्त किया गया।

महिला मोर्चा की जिला मंत्री ममता नेगी के नेतृत्व में आज बीस बीघा, बापू ग्राम के क्षेत्रवासियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।क्षेत्रवासीयों द्वारा कहा गया कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र में सभी आंतरिक सड़क मार्गों का निर्माण किया गया है वहीं पेयजल आपूर्ति से लेकर विद्युत आपूर्ति किये जाने संबंधित कई विकास कार्यों को इन 4 साल के दौरान किया गया है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया श्री अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह एवं आशीर्वाद है जो उन्हें क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए समर्पण भाव पैदा करता है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की ज़िला मंत्री ममता नेगी, परमिला त्रिवेदी, हेमलता चौहान, दुर्गा देवी, के पी जोशी, गोपाल दत्त थपलियाल, मोहनलाल चमोली, विनीता बिष्ट, विजय लक्ष्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments