24.2 C
Dehradun
Wednesday, November 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी

जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया ।

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

        इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी सहित जनता दर्शन में आये आम जन  उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments