18.9 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


Homeउत्तराखंडदेहरादून में पं. गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
spot_img

देहरादून में पं. गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

देहरादून।

आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रख्यात राजनेता पं. गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण, स्वतंत्रता संग्राम और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को राष्ट्र सेवा, लोकतंत्र की मजबूती और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया।

डॉ. गोगी ने कहा कि पं. पंत का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमें यह संदेश देता है कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनसेवा और समाज के विकास के लिए कार्य करना होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज के समय में पं. गोविन्द बल्लभ पंत के आदर्शों और विचारों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को और अधिक मजबूत किया जा सके।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज हिंदवान, अमरेंद्र बिस्ट, रितेश जोशी, प्रशांत खंडूरी , शिवांशु जैसवाल,मदन मोहन कोहली, अभिषेक, , दिनेश आदि मौजूद रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments