Homeउत्तराखंडऊखीमठ तहसील दिवस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ और नगर पंचायत ऊखीमठ...
spot_img

ऊखीमठ तहसील दिवस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ और नगर पंचायत ऊखीमठ में पिंगलापानी योजना का रहा अहम मुद्दा व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट ने दिया ज्ञापन 

ऊखीमठ तहसील दिवस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ और नगर पंचायत ऊखीमठ में पिंगलापानी योजना का रहा अहम मुद्दा व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट ने दिया ज्ञापन

हरीश चन्द्र ऊखीमठ 

खबर है रूद्रप्रयाग जिले व ऊखीमठ ब्लॉक से आपको बता दें कि मंगलवार को ब्लॉक सभागार ऊखीमठ में तहसील दिवस में लगभग 50 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें जिला अधिकारी विशाल मिश्रा व मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उप जिलाधिकारी बसुकेदार जखोली भगत सिंह फोनिया, तहसीलदार रमेश रावत, खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सभी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया वहीं तहसील दिवस में केदार घाटी में हो रहे अवैध शराब की तस्करी व सड़क समस्या खासकर ज्यादा पाई गई।

तहसील दिवस ऊखीमठ में रही अहम समस्या

व्यापार संघ अध्यक्ष ऊखीमठ राजीव भट्ट ने तहसील दिवस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ को सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र CHC में उच्चीकृत करने एवं पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने व के लिए जिला अधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा गया ज्ञापन में यह बताया गया कि केदारघाटी में लंबे समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में अत्यंत दहयनी बनी हुई है जिसमें न तो डाक्टरों की तैनाती है और न ही एट्रासाउड व एक्स-रे और ई सी जी मशीनों के साथ डाक्टरों की तैनाती और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ को CHC में उच्चीकृत करने की मांग की गई है।

वहीं ज्ञापन में यह भी बताया गया कि केदारघाटी में जब भी किसी भी खासकर गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों की तबियत खराब हो जाती है तो उन्हें सीधा जिला सरकारी अस्पताल रुद्रप्रयाग के लिए रेफ़र किया जाता है साथ ही यह समस्या विगत कई वर्षों से चल रही है।

ज्ञापन में यह भी दर्शाया गया है कि जब भी केदारनाथ में विधानसभा या नगर पंचायत का चुनाव होता है तो सबसे पहले प्रत्याशियों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ और पिगलापानी योजनाओं को पूरा करने की मांग की जाती है जो अभी लम्बे समय से यह अभी जस की तस बनी हुई है

तहसील दिवस ऊखीमठ में पिंगलापानी योजना की वित्तीय स्वीकृति शीध्र प्रदान करने मांग व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट द्वारा तहसील दिवस में रुद्रप्रयाग जिले के नगर पंचायत ऊखीमठ में पिंगलापानी योजना को वित्तीय स्वीकृति शीध्र प्रदान करने की मांग को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा गया।

वहीं आपको बता दें कि नगर पंचायत ऊखीमठ में लंबे समय से पेय जल की गम्भीर समस्या बनी हुई है विशेष रूप से गर्मीयों के मौसम में पानी की भारी किल्लत होने से नगर पंचायत के सभी नगरवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है वहीं ज्ञापन में यह भी बताया गया है।

नगर पंचायत ऊखीमठ में पेय जल समस्या के स्थायी समाधान हेतु वर्ष 2020 ऊखीमठ में पिंगलापानी पेय जल योजना स्वीकृत की गई थी लेकिन अभी तक यह योजना की स्वीकृति नहीं की गई जिससे नगर के सभी नगरवासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है वहीं व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट ने बताया कि केदारघाटी की इन दोनों समस्याओं का यथा शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में उनके द्वारा उग्र आन्दोलन किया जाएगा।

तहसील दिवस में शिक्षा विभाग, पी डब्लू डी, समाज कल्याण, जल संस्थान, जल निगम, खाघान, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग, जिला सूचना विभाग वन विभाग और तहसील प्रशासन के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धरवाण, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, व समस्त जनप्रतिनिधि और आमजनमस उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments