Homeउत्तराखंडअंबेडकर जयंती वर्ष पर भाजपा महानगर में विचार गोष्ठी, सामाजिक न्याय के...
spot_img

अंबेडकर जयंती वर्ष पर भाजपा महानगर में विचार गोष्ठी, सामाजिक न्याय के संदेश पर जोर

देहरादून।

आज 19 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय पर महापुरुष भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 135 में जयंती वर्ष में विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया और डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन चित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब का समाज के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान रहा है।

भारतीय जनता पार्टी मात्र यह उद्देश्य है कि बाबा साहेब के विचारों, सिद्धांतों एवं उनके द्वारा स्थापित सामाजिक न्याय के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है ।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दर्जाधारी राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला के द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपने पूरे जीवन में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों के लिए संघर्ष किया।

उन्होंने भारतीय समाज को एक नई दिशा देते हुए शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध मजबूत आवाज उठाई। बाबा साहब समाज को शिक्षित बनाने के लिए अनेकों अनेक कार्य किए लोगों को जागृत किया और शिक्षा को मजबूत हथियार बताते हुए कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वही दहाड़ेगा।

बाबा साहब ने अपने जीवन में समाज हित में जितने भी आंदोलन किये, समाज को नई दिशा देते हुए
आज के समय में बाबा साहेब के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान ने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया, जिसमें सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब को अपना आदर्श माना है और देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहब द्वारा रचित संविधान आधार पर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं कई निर्णय लिए जा रहे हैं।

नरेंद्र मोदी के द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में उनके जीवन से जुड़े स्थानों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित किया। उन्होंने सामाजिक समानता, दलितों के उत्थान और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनकी विरासत को ‘अंबेडकर सम्मान अभियान’ के तहत आगे बढ़ाया है और उन्हें राष्ट्र निर्माता के रूप में स्थापित किया है।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने भी बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहब को नमन करता है हम सब लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि हम डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और एक समतामूलक एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान दे एवं बाबा साहेब के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे।

कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना अनिल गोयल डॉ देवेंद्र भसीन विनोद उनियाल कुलदीप बुटोला रविंद्र वाल्मीकि अशोक वर्मा कार्यक्रम संयोजक संकेत नौटियाल विजेंद्र थपलियाल राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा राजेश कंबोज दयाराम कई पार्षद महानगर पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments