Homeउत्तराखंडराहुल गांधी के उत्तराखंड आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, अजय गर्ब्याल...
spot_img

राहुल गांधी के उत्तराखंड आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, अजय गर्ब्याल ने किया स्वागत

लालकुआँ -आगामी 4 जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं देश के लोकप्रिय जननेता राहुल गांधी के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनता में जनसम्पर्क कर सभा को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं।

इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय गर्ब्याल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि उनका संघर्ष, समर्पण और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध नेतृत्व देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का उत्तराखण्ड दौरा प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। तथा 2027 में काग्रेंस के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा तथा प्रदेश की जनता के बीच विश्वास और मजबूती का संदेश लेकर आया है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर राहुल गांधी जी का स्वागत करते हुए उनके सफल दौरे की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की आवाज़ को बुलंद करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। राहुल गांधी जी का नेतृत्व देश में सामाजिक न्याय, युवाओं के अधिकार और जनकल्याण की राजनीति को नई दिशा दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments