Homeउत्तराखंडलालकुआँ के हल्दूचौड़ चौकी में बड़ी चोरी, नए चौकी प्रभारी के सामने...
spot_img

लालकुआँ के हल्दूचौड़ चौकी में बड़ी चोरी, नए चौकी प्रभारी के सामने पहली बड़ी चुनौती

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआँ के हल्दूचौड चौकी क्षेत्र के ग्राम दुर्गापालपुर परमा फेस-1 में हुई बड़ी चोरी की वारदात ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान का मुख्य ताला तोड़कर घर को पूरी तरह खंगाल डाला और लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

बताया जा रहा है कि मकान स्वामिनी कमला बिष्ट का परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोर रात के अंधेरे में घर में घुस गए। सुबह जब परिजन लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी आवश्यक है।

इस सनसनीखेज चोरी ने नवनियुक्त चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ के सामने पहली बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। क्षेत्रवासियों की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस शीघ्र खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करती है तो जनता का विश्वास मजबूत होगा, अन्यथा अपराधियों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं।

अब देखना यह होगा कि नए चौकी प्रभारी इस चुनौती को किस तरह स्वीकार करते हैं और चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा कितनी जल्दी कर पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments