Homeउत्तराखंडअतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मार्गों का गणेश जोशी ने लिया जायजा, सुरक्षा कार्यों...
spot_img

अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मार्गों का गणेश जोशी ने लिया जायजा, सुरक्षा कार्यों में तेजी के निर्देश

अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अधिकारियों को दिए तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश

देहरादून, 21 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजपुर स्थित सपेरा बस्ती पहुंचकर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य तत्काल शुरू करने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने खाला गांव में क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा दीवार एवं सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बरसात के मौसम में संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे सभी स्थानों की नियमित मॉनिटरिंग करने, हर समय अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments