Homeउत्तराखंडखड़गे की हल्द्वानी रैली को लेकर कांग्रेस में जोश, 2027 चुनाव से...

खड़गे की हल्द्वानी रैली को लेकर कांग्रेस में जोश, 2027 चुनाव से पहले संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे को लेकर काग्रेंस में उत्साह”2027 चुनाव में काग्रेंस के लिए संजीवनी साबित होगा का मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा।

रिपोर्टर- गौरव गुप्ता

लालकुआँ आगामी 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।​ जिसको लेकर काग्रेंस में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, कांग्रेस नेता लगातार जनसंपर्क कर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए अपील कर रहे हैं।

इसी को लेकर आज उत्तराखंड किसान काग्रेंस के प्रदेश महासचिव हेमन्त नन्दन दुर्गापाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि काग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली उत्तराखंड की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण होगी और इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती से रैली की तैयारियों में लगे हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और इसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे।

उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों, पेपर लीक की घटनाओं, गुंडागर्दी, नशे और अवैध खनन के माफियाओं ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और जनहित के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आह्वान किया ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments