Homeउत्तराखंडअवैध नशे के कारोबार के खिलाफ राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव

अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव

अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव, तस्करों के अड्डों पर हल्ला बोल पार्षदों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव किया तस्करों के अड्डे तक पहुंचकर किया हल्ला बोल प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में स्मैक, चरस, अवैध शराब सहित नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर राजपुरा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट एवं पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि अवैध नशे के कारण क्षेत्र के कई परिवारों और युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कार्रवाई जरूरी है।

कांग्रेस नेता हेमन्त साहू एवं पार्षद धर्मवीर ने कहा कि राजपुरा क्षेत्र में स्मैक, चरस और अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण नशे के कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं और जनता में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है।

पूर्व सहायक नगर आयुक्त विजेन्द्र चौहान एवं पूर्व रामलीला कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक बनौली ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द ही नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर अवैध नशे का कारोबार बिना संरक्षण के लंबे समय तक चलना संभव नहीं है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से राजपुरा क्षेत्र में नशे के अवैध ठिकानों को चिन्हित कर तत्काल छापेमारी करने, नशे के कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की।

घेराव करने वालों में त्रिलोक बनौली पंडित हरिप्रसाद अरविंद बाल्मीकि मधु कश्यप माया कश्यप भविष्य रावत अशोक पाण्डे दीपक आर्या प्रकाश आर्या समेत करीब 200लोग थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments