Homeउत्तराखंडबढ़ती महंगाई के विरोध में काग्रेंस का हल्ला बोल" फूंका मोदी सरकार...

बढ़ती महंगाई के विरोध में काग्रेंस का हल्ला बोल” फूंका मोदी सरकार का पुतला

बढ़ती महंगाई के विरोध में काग्रेंस का हल्ला बोल” फूंका मोदी सरकार का पुतला।

लालकुआं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में रेलवे स्टेशन चोराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार का पुतला फूंका। इस मौके कार्यकर्ताओं ने महंगाई कम करने की मांग उठाई।

यहाँ नगर काग्रेंस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर मोदी सरकार का पुतला दहन किया।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि चीनी के दाम 44 रुपये से बढ़कर करीब 77 रुपये प्रति किलो हो गई हैं। पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि चीनी की जरूरत गरीब मजदूर से लेकर संपन्न परिवार तक सभी को होती है, लेकिन महंगाई का सबसे ज्यादा असर समाज के निचले तबके पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि मजदूर, रिक्शा चालक और दिहाड़ी पर काम करने वाले लोगों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। सब्जियों सहित रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब परिवारों के सामने बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

वही युवा काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने कहा कि सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ रही है, लेकिन किसान, मजदूर और कर्मचारियों की आमदनी में उसी अनुपात में वृद्धि नहीं हुई है।उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विभाजन की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि यदि किसान परेशान है तो पूरा समाज प्रभावित होता है। उन्होंने सरकार से महंगाई कम करने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार जनता को राहत नहीं दे सकती तो उसे सत्ता छोड़ देनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी और सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की।

वही -नगर काग्रेंस अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि सरकार मंहगाई पर काबू पाने में पूरी तरह फेल हो गई है। गरीब और मध्यम वर्ग पर महगाई की सबसे ज्यादा मार पड़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी हैं कि अगर जल्द महगाई कम नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments