Homeउत्तर प्रदेशबरेली में मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ शहर, किला क्षेत्र बना तालाब

बरेली में मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ शहर, किला क्षेत्र बना तालाब

बरेली से रिपोर्टर – सतेन्द्र प्रताप सिंह

बरेली में रविवार दोपहर हुई तेज मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। महज कुछ घंटों की बारिश में ही नगर निगम के दावों की पोल खुल गई और शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। सबसे ज्यादा बुरा हाल किला थाना क्षेत्र का रहा।

दूल्हा मियां की मजार से किला फाटक तक जलभराव

किला इलाके में बारिश के बाद सड़कें पानी से लबालब हो गईं। दूल्हा मियां की मजार से किला फाटक मार्ग तक घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव इतना ज्यादा था कि सड़क और नाले के बीच का अंतर ही खत्म हो गया।

इसी दौरान सड़क पर भरे पानी के बीच एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी। कार के नाले में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

सराय चौकी में घुसा पानी

बारिश का आलम ये था कि किला थाना क्षेत्र की सराय पुलिस चौकी भी पानी से घिर गई। चौकी परिसर में 1 से 2 फीट तक पानी भर गया, जिससे पुलिसकर्मियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जरूरी कागजात और सामान को सुरक्षित जगह पर रखना पड़ा।

राहगीर बेहाल, वाहन चालकों को हुई परेशानी

लगातार जलभराव के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। बाइक और ऑटो चालकों को बेहद सावधानी के साथ रास्ता पार करना पड़ा। कई जगहों पर वाहन बंद हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में यही हाल होता है, लेकिन नालों की सफाई और जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती।

प्रशासन से मांग है कि किला क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments