Homeउत्तर प्रदेशगांधी परिवार ने रिश्तों की दुहाई देकर अमेठी को छला, गरीबों की...

गांधी परिवार ने रिश्तों की दुहाई देकर अमेठी को छला, गरीबों की जमीन हड़पी:पीएम मोदी

गांधी परिवार ने रिश्तों की दुहाई देकर अमेठी को छला, गरीबों की जमीन हड़पी:पीएम मोदी

अमेठी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार कांग्रेस के गढ़ अमेठी के कौहार में पांचवे चरण के मतदान से पहले अमेठी जिले की चार व सुल्तानपुर जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों की एक संयुक्त जनसभा को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने रिश्तों की दुहाई देकर अमेठी को छला और गरीबों की जमीन हड़प ली,जबकि भाजपा ने जिले में 1500 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए। उन्होंने कहा अमेठी में भाजपा ने सड़क, मेडिकल कॉलेज, स्कूल और बाईपास का निर्माण करवाया है। विपक्ष के लोग परिवारवाद की राजनीति करते हैं जबकि भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास के काम करती है।

पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियां हमेशा संविधान का अपमान करती हैं,परिवारवादी पार्टियां हमारी युवा प्रतिभा का नुकसान करती हैं। इसके विपरीत देश में भाजपा ही ऐसी पार्टी है कि जिसका आज कोई एक अध्यक्ष होता है तो कल कोई और होता है।भाजपा पिता एंड संस की प्राइवेट पार्टी नहीं है और ना ही कभी हो सकती है। परिवारवादी राजनीति में पार्टी का अध्यक्ष परिवार का होता है, सभी महत्वपूर्ण पदों पर उसी परिवार के लोग बैठे होते हैं। महत्वपूर्ण पदों पर दावेदारी उसी परिवार के सदस्यों की होती है। परिवारवादी राजनीति से भी देश का बहुत नुकसान होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भी उनका हर फैसला वोट बैंक की पॉलिटिक्स के हिसाब से ही होता है।ये फैसला अगर देशहित के खिलाफ हो, तो भी ये नेता उस फैसले को लेने में जरा भी नहीं हिचकते। उनकों देश की नहीं वोट बैंक की चिंता रहती है। एक समय था जब इन नेताओं ने वोटबैंक पॉलिटिक्स को, तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया, उसे खाद-पानी दिया। आज वोट बैंक की इसी पॉलिटिक्स ने, तुष्टिकरण की इसी राजनीति ने इन नेताओं को अपना बंधक बना लिया है। अब वोट बैंक की पॉलिटिक्स ही उनकी मजबूरी बन गयी है।उन्होंने कहा कि देश को आजादी मिलने के बाद से कांग्रेस में दिक्कत आना शुरू हुई जब एक ही परिवार ने पार्टी पर कब्जा शुरू कर दिया। पूरे देश में बहुत सारी पार्टियां कांग्रेस को देखकर ये सीख गईं और पूरे लोकतंत्र को दीमक की तरह बहुत बड़ा नुकसान कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां यूपी में भी घोर परिवारवादियों ने कांग्रेस कल्चर को ही खुद में पूरा का पूरा उतार लिया है और उसी रंग में रंग गए हैं। बीते कई दशकों से कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, एक ही परिवार की बंधक बनी हुई है।

पीएम मोदी ने दावा कि चुनाव के चारों चरणों में जनता ने भाजपा को भरपूर समर्थन दिया है। 10 मार्च को परिवारवादियों को पता चलेगा कि गरीबों के लिए किए गए विकास कार्यों के आधार पर वोट मिलता है। गरीब कह रहा है कि यूपी में फिर से भाजपा की सरकार आएगी। हम किसी की जाति और धर्म देखकर सहायता नहीं करते हैं जो पात्र होता है। उन्हें देखते हैं। गरीबों को राशन देने के साथ ही आवास दिए जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादियों को जमीन पर क्या हो रहा है ये नहीं पता। वो यहां आते हैं और चुनाव जीतकर अपनी ताकत बढ़ाना चाहते हैं और एक राजा की तरह जनता पर शासन करना चाहते हैं। जबकि हमारी ताकत बाहुबली व माफिया नहीं हैं बल्कि जनता है। वोट बैंक और परिवारवाद की राजनीति ने देश का नुकसान किया है। इसने लोगों को आगे बढ़ने से रोका है। वोट बैंक की राजनीति परिवारवाद की मजबूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments