23.7 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


Homeउत्तराखंडसिलेंडर में लगी भीषण आग, पुलिस और फायर टीम की सूझबूझ से...
spot_img

सिलेंडर में लगी भीषण आग, पुलिस और फायर टीम की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

​लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बिंदुखत्ता में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हनुमान मंदिर के पास स्थित एक घर में एलपीजी सिलेंडर के वाल्व में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि सेंचुरी मिल की फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे क्षेत्र में एक बड़ी त्रासदी होने से रुक गई।

​ यहाँ प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिंदुखत्ता स्थित हनुमान मंदिर के समीप डिगर सिंह दानू के घर पर गैस सिलेंडर के वाल्व में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर परिजनों और आस-पड़ोस में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत अग्नि दुर्घटना की सूचना दी गई।

​सूचना मिलते ही बिना एक पल भी गंवाए स्थानीय पुलिस और सेंचुरी मिल का मिनी फायर टेंडर अपनी टीम के साथ घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। इधर पुलिस कांस्टेबल दिलीप कुमार और मिल के फायरमैन अक्षय राजपूत और कमल सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तुरंत मोर्चा संभाला। दोनों जांबाज दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) का उपयोग किया और दोपहर लगभग 12:25 बजे इस भीषण आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया।

पुलिस और मिल के प्रयासों की हो रही है चौतरफा सराहना

इस घटना के बाद स्थानीय नागरिक कोतवाली पुलिस और सेंचुरी मिल प्रबंधन और उनकी दमकल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। जिस तत्परता और व्यावसायिकता के साथ सेंचुरी मिल की रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की, वह अत्यंत काबिले तारीफ है।

​यह पहली बार नहीं है; अक्सर देखा गया है कि आपातकालीन परिस्थितियों में सेंचुरी मिल क्षेत्रवासियों की मदद के लिए हमेशा सबसे आगे खड़ी रहती है। मिल प्रबंधन द्वारा अपने दमकल विभाग को जिस तरह से मुस्तैद और प्रशिक्षित रखा गया है, उसी का सुखद परिणाम है कि आज एक परिवार बड़े खतरे से सुरक्षित बच गया।

पुलिस कांस्टेबल दिलीप कुमार और​फायरमैन अक्षय राजपूत और कमल सिंह की त्वरित सोच और बहादुरी ने यह साबित कर दिया है कि सेंचुरी मिल का सुरक्षा तंत्र केवल अपने परिसर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह आसपास के समाज और नागरिकों की रक्षा के लिए भी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। क्षेत्रीय जनता ने संकट की इस घड़ी में मसीहा बनकर आई सेंचुरी मिल की पूरी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस प्रशासन की भूमिका भी सराहनीय रही।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments