Homeउत्तराखंडलालकुआं नगर पंचायत में अलाव लकड़ी खरीद पर उठे सवाल, कमिश्नर से...
spot_img

लालकुआं नगर पंचायत में अलाव लकड़ी खरीद पर उठे सवाल, कमिश्नर से जांच की मांग

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं नगर वार्ड नम्बर एक निवासी युवा समाजसेवी मुकेश कुमार ने कुमाऊं कमिश्नर को प्रार्थना पत्र भेजकर नगर पंचायत के वर्ष 2025-26 के वित्तीय कार्यों और अलाव के लिए खरीदी गई लकड़ी में घोटाले की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

आरटीआई से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को वाहन संख्या UK04-CC-2835 से लकड़ी की दो तोल पर्चियां दर्ज हैं। पहली पर्ची में शाम 5:01 बजे 94 कुंतल 10 किलो और दूसरी में मात्र दो मिनट बाद 5:03 बजे 89 कुंतल 10 किलो लकड़ी की निकासी दिखाई गई है। एक ही वाहन से दो मिनट में 183 कुंतल 20 किलो लकड़ी की निकासी दिखाए जाने पर प्रार्थी ने इसे संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत द्वारा पहले से बने कार्यों को तोड़कर दोबारा निर्माण कराया जा रहा है और कुछ कार्य नगर सीमा से बाहर भी कराए जा रहे हैं। मुकेश कुमार ने कमिश्नर से सभी टेंडरों और वित्तीय कार्यों की गहन जांच कराने की मांग की है। इस पत्र की एक कोपी जिलाधिकारी अधिकारी को भी भेजी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments