Homeउत्तराखंडफेसबुक पर विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, भाजपा मंडल अध्यक्ष...

फेसबुक पर विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कोतवाली में दी तहरीर

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 

लालकुआं। लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यहाँ भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का अपने सहयोगियों एवं विधायक समर्थकों के साथ लालकुआं कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा को तहरीर सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिंदुखत्ता निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के खिलाफ अत्यंत अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की।


बताया गया कि क्षेत्र में विद्युत कटौती को लेकर उक्त युवक ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें विधायक के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक बयानबाजी की गई। पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक समर्थकों में आक्रोश फैल गया। भाजपा नेताओं ने पुलिस से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments