Homeउत्तराखंड34वीं बटालियन आईटीबीपी में आंचल मिल्क पार्लर कैफे का शुभारंभ

34वीं बटालियन आईटीबीपी में आंचल मिल्क पार्लर कैफे का शुभारंभ

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआं

लालकुआं नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के तत्वावधान में 34वीं बटालियन आईटीबीपी परिसर में आंचल मिल्क पार्लर कैफे का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट एवं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर कैफे का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने आंचल दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। वक्ताओं ने कहा कि आईटीबीपी परिसर में आंचल मिल्क पार्लर खुलने से जवानों और अधिकारियों को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त दुग्ध उत्पाद उपलब्ध होंगे, वहीं स्थानीय दुग्ध संघ को भी नई मजबूती मिलेगी।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आंचल ब्रांड प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों की मेहनत और विश्वास का प्रतीक है तथा इस प्रकार के प्रयास आत्मनिर्भर उत्तराखंड की सोच को मजबूती प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला सराहनीय प्रयास बताया।

इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट फतेह सिंह, उप सेनानी संजय तिवारी, सूबेदार मेजर रश्मि रंजन नायक, एस.एम.ओ. चंद्रशेखर, सहायक सैनानी इंजीनियर दीपक सहरावत, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, डिपो प्रभारी हेमंत पाल, विपिन तिवारी, पूरन मिश्रा, सुदर्शन मेहरा, पारस कुलौरा, मोहन पांडे एवं बाला दत्त डब्बडाल सहित अनेकों जवान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments