Homeउत्तर प्रदेशदिव्यांग बच्चों संग धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण की झांकियों ने...

दिव्यांग बच्चों संग धूमधाम से मना कृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन

बरेली से, सतेन्द्र प्रताप सिंह

बरेली राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अपनी टीम के साथ पूजा सेवा संस्थान डीडी पुरम बरेली पहुंची पूजा सेवा संस्थान के अध्यक्ष पी,पी सिंह द्वारा जन्माष्टमी का आयोजन किया गया आयोजन में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया नें दिव्यांग बच्चों के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का जन्मोत्सव को बड़े हर्ष उल्लास के साथ दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जिसमें दिव्यांग बच्चों ने राधा कृष्ण के रूप में सुंदर-सुंदर झांकियां और नृत्य प्रस्तुत किये दिव्यांग बच्चों में राधा कृष्ण के रूप में स्वयं भगवान का रूप छलक रहा था बच्चे नें भी बड़े उमंग के साथ प्रसन्नचित से उत्साहित होकर सज धज कर भगवान के रूपों में अपना किरदार निभाया ।

इस मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बच्चों की बड़ी प्रशंसा की और भगवान कृष्ण लला की आरती पूजन करके भगवान कृष्ण को जल, फल, तुलसी, मिष्ठान का भोग लगाकर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में पूजा सेवा संस्थान के अध्यक्ष पी.पी सिंह सचिन मालती देवी, अपनी अध्यापिकाओं की टीम के साथप्रधानाचार्य राखी सागर, राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, संरक्षक जे.आर गुप्ता, नरेंद्र कोहली, शैरेश गुप्ता व राधा कृष्ण के रूप में किरदार निभाते हुए दिव्यांग बच्चे मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments