Homeउत्तराखंडराहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस भवन का किया...
spot_img

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस भवन का किया घेराव

देहरादून, 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास का घेराव करना अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता समाज में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहते हुए राहुल गांधी को संवैधानिक मर्यादाओं और लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करना चाहिए। इस प्रकार की गतिविधियां लोकतंत्र की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं और भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इसकी निंदा करता है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने पद की गरिमा को धूमिल करते हुए प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर अशांति फैलाने का प्रयास किया, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन पूरी तरह संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है, लेकिन वह समाजहित और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप होना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार समाज में भ्रम की स्थिति पैदा कर युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समय-समय पर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की अनदेखी की है तथा आज भी राहुल गांधी अपने आचरण से लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत कर रहे हैं।

प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, ज्योति प्रसाद गैरोला, कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर, सहदेव सिंह पुंडीर, बृजभूषण गैरोला, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मंडोली, आदित्य चौहान, नलिन भट्ट, नेहा जोशी, विनोद उनियाल, विनोद सुयाल, मनवीर चौहान, महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी, विजेंद्र थपलियाल, राजेंद्र ढिल्लों, संकेत नौटियाल, ओम कक्कड़, राजेश कंबोज, सुनील शर्मा, मोहित शर्मा, जगदीश सेमवाल, प्रदीप कुमार, अक्षत जैन, विनोद शर्मा, मोतीराम, संदीप बिजलवान, महिपाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments