Homeउत्तराखंडहरेला महापर्व पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने दिया हरियाली का संदेश
spot_img

हरेला महापर्व पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने दिया हरियाली का संदेश

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री आदित्य नय्यर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने, प्रदूषण को कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से हरेला पर्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र घेयल ,महामंत्री आदित्य नैयर हिमांशु नीतू शुभम , राजीव ,पवन,मोहित विशाल,नवीन कुमार,अक्षत, सहित मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments