HomeUncategorizedकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया देहरादून में नमो क्रिकेट लीग–2026...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया देहरादून में नमो क्रिकेट लीग–2026 का शुभारंभ

देहरादून 19 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत पाँच राज्यों में आयोजित की जा रही ‘नमो क्रिकेट लीग–2026’ के उत्तराखंड संस्करण का आज देहरादून में भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर लीग का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

नमो क्रिकेट लीग–2026 में पाँच राज्यों से लगभग 3,200 टीमें और 50 हजारw खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करने के साथ ही उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर ‘नशे को ना, क्रिकेट को हाँ’ का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि क्रिकेट के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़ना, खेल भावना को बढ़ावा देना और नशे के विरुद्ध जनजागरूकता पैदा करना इस लीग का प्रमुख उद्देश्य है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल और फिटनेस को जन आंदोलन का स्वरूप देकर देश के युवाओं में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और खेल के प्रति उत्साह का संचार किया है। नमो क्रिकेट लीग युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में तरुण भण्डारी, पॉलिटिकल एडवाइजर, मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा प्रारंभ की गई यह लीग युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि ‘नशे को ना, क्रिकेट को हाँ’ का संदेश युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और समाज में स्वस्थ वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने लीग में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि लगभग 3,200 टीमों एवं 50 हजार खिलाड़ियों की सहभागिता इस आयोजन की व्यापकता और युवाओं के उत्साह को दर्शाती है। उन्होंने इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि खेलों के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में यह अभियान महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कार्यक्रम में अमन बंसल, रंजीत सिंह मन्न, सुमित अदलखा, आदित्य विक्रम सिंह, अंशुल चावला, निलेश पाठक, जगदीश रेग्मी भाजपा मंडल महामंत्री किरण, सपना मल, ग्राम प्रधान भारती जवाडी, माया राणा सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments