20.6 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


Homeउत्तराखंडसीएम धामी का एक्शन: अवैध खनन...इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड
spot_img

सीएम धामी का एक्शन: अवैध खनन…इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार और अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध खनन से जुड़े एक ऑडियो के सामने आने के बाद हरिद्वार जनपद की इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सख्त कदम उठाते हुए चौकी प्रभारी समेत पूरी चौकी के छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान (चौकी प्रभारी इकबालपुर), हेड कांस्टेबल विरेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल प्रदीप शामिल हैं। मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंप दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार या किसी भी तरह की अनियमितता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, यदि वही अपने कर्तव्यों में लापरवाही या गलत गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments