15.3 C
Dehradun
Tuesday, February 17, 2026


Homeउत्तराखंडकांग्रेस ने जय हिंद यात्रा को राजनैतिक मंच बना दिया है :...
spot_img

कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा को राजनैतिक मंच बना दिया है : खजान दास

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस पर जयहिंद यात्रा के मंच का राजनैतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपुर विधायक खजान दास ने कहा, बहुत शर्मनाक है कि देशभक्ति के नाम पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम में भी उनके नेता जमकर राजनैतिक बयानबाजी कर रहे हैं। जनता राष्ट्रभक्ति और राजनीति में फर्क जानती है, लिहाजा वह कांग्रेस को उनकी दोगली राजनीति के लिए समय आने पर अवश्य सबक सिखाएगी।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, आज समूचा देश पाकिस्तान को दिए मुंहतोड़ जवाब के उत्साह में मग्न है। चारों तरफ सभी देशवासी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी सेना के शौर्य की जय जयकार कर रहे हैं। इसी जश्न में सहभागिता करते हुए भाजपा भी सामाजिक संस्थाओं द्वारा निकाली जा रही तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हो रही है। यह कार्यक्रम पूरी तरह से अराजनैतिक है और पार्टी कार्यकर्ता उसमें सहयोग की दृष्टि से शिरकत कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से आरोप लगाया कि कुछ लोगों को देश और सेना की यह सफलता भी हजम नही हो रही है। उनके बड़े बड़े नेताओं द्वारा एक के बाद एक लगातार ऐसे बयान दिए जा रहे हैं, जिससे सेना का शौर्य बदनाम होता है और दुश्मन देश को उसका फायदा मिलता है। उनकी पार्टी से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पूर्व सीएम चन्नी आदि तमाम नेताओं के बयान पाकिस्तान के लिए कवर फायर का काम कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस की जयहिंद यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि खजान दास ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना और सरकार की भूमिका की तार्किक आलोचना करना उनके लिए संभव नहीं है। यही वजह है कि यात्रा, जयहिंद के नाम निकालना उनकी मजबूरी है। लेकिन बेहद अफसोसजनक और शर्मनाक है कि उसमें भी अधिकांश समय कांग्रेस नेता, राजनैतिक आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। कोई प्रदेश सरकार को कोसकर अपनी राजनैतिक रोटी सेकता है तो कोई पार्टी कीअंदरूनी बयानबाजी से अपने विरोधियों से स्कोर सेटल करने में लगा रहता है। आज देश दुनिया में भारतीय सेना के सामर्थ्य, दक्षता और जाबांजी की तारीफ हो रही है। वहीं भारतीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल विदेश में कूटनीतिक मोर्चे पर फतह हासिल कर रहा है। लेकिन कांग्रेस देशभक्ति के नाम पर निकाली जाने वाली यात्रा में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है।

उन्होंने कटाक्ष किया कि लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद, कांग्रेस वैचारिक और सैद्धांतिक शून्यता पर पहुंच गई है। यही वजह है कि उनके नेताओं को राष्ट्रभक्ति और राजनीति में कोई फर्क दिखाई नही दे रहा है। लेकिन प्रदेश की देशभक्त जनता इस दोगलेपन को अच्छी तरह से पहचानती है और समय आने पर चुनावों में उचित जवाब देगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments