Homeउत्तराखंडबढती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केन्द्र सरकार का पुतला दहन...
spot_img

बढती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर जताया विरोध‌

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में आज नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर नाराजगी जताई।

इस मौके पर काग्रेस वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग लगातार महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है, जिससे हर वर्ग प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी बढ़ती महंगाई एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई पर नियंत्रण कर जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द बडे़ दाम वापस नहीं लिए तो कांग्रेस उग्र आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments