Homeउत्तराखंडआकस्मिक निरीक्षण में उजागर हुई उपभोक्ताओं की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश
spot_img

आकस्मिक निरीक्षण में उजागर हुई उपभोक्ताओं की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

हल्द्वानी/लालकुआं-बरेली रोड स्थित आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी हल्द्वानी एवं सुरुचि इंडेन गैस सर्विस लालकुआं का उत्तराखंड के डिविजनल एलपीजी सेल्स प्रमुख स्वर्ण सिंह द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एजेंसी पर मौजूद ग्राहकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।

इस दौरान कई उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग एवं डिलीवरी से जुड़ी दिक्कतें सामने रखीं, जिस पर सिंह ने दोनों गैस एजेंसियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने एजेंसियों से लंबित (बैकलॉग) आपूर्ति की जानकारी भी ली और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
सिंह ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस की आपूर्ति एजेंसियों की मांग के अनुरूप उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे किसी प्रकार की कमी नहीं है।

हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के सामान्य घरेलू गैस कनेक्शन कंपनी द्वारा अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं। इसके विकल्प के रूप में उपभोक्ता 5 किलोग्राम का “छोटू” सिलेंडर अपनी संबंधित एजेंसी से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान एजेंसी संचालकों को उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments