Homeउत्तराखंडसरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 110...

सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 110 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 110 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

रिपोर्टर गौरव गुप्ता

भूजियाघाट (उत्तराखण्ड), 3 अगस्त 2026।
सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में भूजियाघाट स्थित गोल्ड फन पार्क प्रांगण में स्वर्गीय श्रीमती सरवती देवी की नौवीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि पंत (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), हर्षवर्धन, डॉ. दयाल शरण, देवेश शरण तथा संध्या मेहता शरण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

शिविर में स्थानीय लोगों के लिए शुगर, रक्तचाप (बीपी), दंत परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, वजन सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें पूरी तरह निशुल्क की गईं। शिविर में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुरेश कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. इन्द्रा राजेश तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. इकराम खान सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

आयोजकों के अनुसार लगभग 110 से अधिक स्थानीय नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयों का भी निशुल्क वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों ने ट्रस्ट के इस जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की।


ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. रेनू शरण ने बताया कि समाजसेवी एवं पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती सरवती देवी की पुण्य स्मृति में प्रत्येक वर्ष इस प्रकार का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, उन्हें समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सम्मानित सदस्य सुजाहत यार खान, संगीता चौधरी, प्रबंधक सत्यप्रकाश, आयुष दत्त, विपिन कुमार, नर्सिंग स्टाफ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments