Homeउत्तराखंडराजपुर में ‘युवा संवाद’ के जरिए युवाओं से सीधा संवाद, विकास के...
spot_img

राजपुर में ‘युवा संवाद’ के जरिए युवाओं से सीधा संवाद, विकास के मुद्दों पर मंथन

**राजपुर विधानसभा में भाजपा युवा मोर्चा का ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम उत्साह और जोश के साथ संपन्न**

**देहरादून, 19 जुलाई 2026।** राजपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित **‘युवा संवाद’** कार्यक्रम उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।

कार्यक्रम में महापौर सौरभ थपलियाल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली, भाजपा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल तथा भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संकेत नौटियाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, महिला सशक्तीकरण तथा युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पर्यटन एवं रोजगार के क्षेत्र में युवाओं के लिए उपलब्ध संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की।

महापौर सौरभ थपलियाल ने वर्षा के दौरान नालों में जलभराव तथा उससे उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों, सुधारात्मक योजनाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से लगातार कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा युवा मोर्चा महानगर महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक सौरभ शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा महानगर मीडिया प्रभारी विशाल कुमार तथा कार्यालय मंत्री भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में तीनों मंडलों के युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन कुमार, प्रवीण कुमार और शानू सबरवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments